प्रेस विज्ञप्ति
जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर , में आज दिनांक 03/092026 को नव-प्रवेशित छात्राओं के स्वागत एवं मार्गदर्शन हेतु इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य नई छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, नियमों और संस्कारों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
कार्यक्रम में IQAC की समन्वयक प्रोफेसर संतोष कुमारी ने छात्राओं को महाविद्यालय की कार्यप्रणाली से विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने महाविद्यालय में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों जैसे - IQAC समिति,अनुशासन समिति, सांस्कृतिक समिति, क्रीड़ा समिति, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), रेंजर्स समिति,महिला प्रकोष्ठ, करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल, पुस्तकालय और छात्र कल्याण समिति ,सांस्कृतिक समिति,उद्योग एवं कोशल विकास समिति,स्वच्छता समिति तथा अन्य समितियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को नई शिक्षा नीति (NEP 2020), CBCS प्रणाली, आंतरिक मूल्यांकन, 75% उपस्थिति की अनिवार्यता और अनुशासन का महत्व भी समझाया।
महाविद्यालय की यशस्वी प्राचार्या*प्रोफेसर सीमा जैन* ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में सभी नव-प्रवेशित छात्राओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने अपने मार्गदर्शन में कहा, "यह महाविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि आपके व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला है। आप यहाँ सिर्फ डिग्री लेने नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक और आत्मनिर्भर महिला बनने आई हैं।" उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का सफल एवं संयुक्त रूप से संचालन IQAC समन्वयक *प्रोफेसर संतोष कुमारी* और *डॉ. सविता वशिष्ठ* द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं की जिज्ञासाओं और प्रश्नों का भी समाधान किया।IQAC के सभी सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।