Gallery

]

शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा सात दिवसीय योगा की कार्यशाला का आयोजन

प्रेस विज्ञप्ति
जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में आज दिनांक 07-09-2026 को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन जी की अध्यक्षता में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा सात दिवसीय योगा की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को योगाचार्य कु. सोनम चौहान द्वारा प्रशिक्षित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्या सीमा जैन जी द्वारा छात्राओं को बताया गया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, मानसिक तनाव और गतिहीन जीवन शैली के कारण मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से शांत और आध्यात्मिक रूप से जागृत करना है। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सोनाली सिंह ने किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।