जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में अंग्रेज़ी विभाग द्वारा फ्रेशर फेयरवेल का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व महाविद्यालय गान से किया गया। सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़कर रैम्प वॉक में प्रतिभागिता की जिसकी विजेता रही-जेबा, जोया, अर्शी, निगार। निर्णायक की भूमिका में प्रो संतोष कुमारी व डॉ सविता वशिष्ठ रही। छात्राओं ने ख़ुशी ख़ुशी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। मंच संचालन कुमारी आयशा ने किया। प्राचार्य प्रोफ़ेसर सीमा जैन ने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया ।उन्होंने छात्राओं को जीवन का मूल मंत्र बी गुड, डू गुड दिया। विभागाध्यक्ष डॉक्टर मनीषा अग्रवाल ने छात्राओं को आगे के जीवन के लिए विभाग की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ पारुल जैन ,डॉ क्दना शर्मा, कु अंजली ,कु सिमरन का संपूर्ण सहयोग रहा।