आज दिनांक 26 सितंबर 2025 को जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति के अंतर्गत भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ और इक एक के तत्वाधान में नवरात्रि के शुभ अवसर पर गरबा महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर सीमा जैन व मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम मार्शल ,भारतीय भाषा कला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉक्टर सविता वशिष्ठ ने मां दुर्गा के सम्मुख दीप प्रचलित करके किया। सर्वप्रथम छात्राओं द्वारा भारतीय संस्कृति की परंपरा अनुसार शारदे नवरात्र में सांझी माई की स्थापना घरों में की जाती है और उसे सांझी माई की आरती से छात्राओं ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात छात्राओं द्वारा डांडिया एवं गरबा नृत्य की मधुर एवं मनमोहक प्रस्तुत यहां प्रदर्शित की गई इसके अतिरिक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को शिक्षिकाओं ने अपने निर्दय से प्रस्तुत किया छात्रों और शिक्षिकाओं ने खूब जमकर गरबा नृत्य किया प्राचार्य प्रोफेसर सीमा जैन जी ने संबोधित करते हुए कहां की इस प्रकार के आयोजनों से छात्राएं भारतीय संस्कृति को समझेंगे और भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम मार्शल ने संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा किए गए नृत्य बड़े ही मनमोहक और ऊर्जावान थे और उन्होंने निश्चित रूप से मां दुर्गा के स्वरूपों को पृथ्वी पर अपने नृत्य के माध्यम से उकेरा। कार्यक्रम का संचालन भारतीय संस्कृति की संयोजिका डॉक्टर सविता वशिष्ठ एवं सहसंयोजक डॉक्टर मनीषा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कुमारी सलोनी ,सोनिया ,, दिशा, हिमांशी ,सोनी, दीपा ,नैना ,मन्नत, सदफ, शिवानी ,इशा, साक्षी ,शिवानी , अंजली शर्माने नृत्य प्रस्तुत किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में संपूर्ण महाविद्यालय परिवार का योगदान रहा।