जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में आज दिनांक 27-04-26 को प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन की अध्यक्षता में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 -2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सोनाली सिंह ने किया। जिसमें विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गई जैसे बैडमिंटन, शतरंज, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 100 मीटर रिले रेस, और बॉल थ्रो जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया। जिसका परिणाम इस प्रकार रहा बैडमिंटन में प्रथम रही कु. आयशा, द्वितीय रही कु. इकरा तृतीय रही कु. बुशरा शतरंज में प्रथम रही कु. नशरा द्वितीय रही अरशी, 100 मीटर में प्रथम रही आयशा, द्वितीय रही इकरा तृतीय रही बुशरा 200 मीटर में प्रथम रही अरशी द्वितीय रही उजमा तृतीय रही इकरा, 100 मीटर रिले रेस में प्रथम रही कु. स्वाति द्वितीय रही बुशरा, बॉल थ्रो में प्रथम रही कु. नशरा, द्वितीय रही कु. आयशा तृतीय रही कु. स्वाति, सभी विजई छात्राओं को प्राचार्या द्वारा मेडल और मोमेंटो दिए गए कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वार्षिक खेल उत्सव विद्यालय जीवन का एक अत्यंत रोमांचक और महत्वपूर्ण आयोजन है, जो शारीरिक फिटनेस, टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों को बढ़ावा देता है। यह केवल जीतने का दिन नहीं, बल्कि छात्राओं को खेल भावना सिखाने, तनाव कम करने और पढ़ाई से इतर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच है। कार्यक्रम को सफल बनाने में खेलकूद समिति के सदस्य डॉ. प्रियंका कपूर, डॉ. स्वीटी जैन, डॉ. छाया चौधरी का सहयोग रहा इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार ने उपस्थित होकर छात्राओं का हौसला बढ़ाया। ।