प्रेस विज्ञप्ति
जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में आज दिनांक 29-08-2026 को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन जी की अध्यक्षता में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं में बढ़-चढ़कर प्रति भाग किया किया। इसके साथ ही छात्राओं को मेजर ध्यानचंद जी के जीवन के बारे में बताया कि कैसे उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया था। प्रतियोगिता के अंत में प्राचार्या जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल से थोड़ी दूरी बनाकर मैदान से दोस्ती करो और रोज कम से कम एक घंटा जरूर खेलो को दो क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।